9 रात और 10 दिन वाली इस यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से शुरू होगी और 26 अगस्त को पूरी होगी। इस टूर पैकेज में सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास कोच में टिकट बुक की जा सकती है।
आप भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर खास आपके लिए ही है। जी हां, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से भगवान शिव के 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के साथ ही स्टेचू ऑफ यूनिटी घूमने का भी मौका मिलेगा। इस सर्विस की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से होगी।
किन-किन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मिलेगा मौका
- महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, मध्य प्रदेश
- ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश
- द्वारकाधीश, गुजरात
- भेंट द्वारिका, गुजरात
- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात
- सिग्नेचर ब्रिज, गुजरात
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात
- स्टैचू ऑफ यूनिटी, गुजरात

किन रेलवे स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की मिलेगी सुविधा
- गोरखपुर
- मनकापुर
- अयोध्या कैंट
- सुल्तानपुर
- प्रतापगढ़ जंक्शन
- प्रयागराज संगम
- रायबरेली
- लखनऊ
- कानपुर सेंट्रल
- उरई
- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी
- ललितपुर
17 अगस्त से शुरू हो रही यात्रा
9 रात और 10 दिन वाली इस यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से शुरू होगी और 26 अगस्त को पूरी होगी। इस टूर पैकेज में सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास कोच में टिकट बुक की जा सकती है। यात्रा के दौरान आपको सुबह के नाश्ते के साथ ही दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन भी मिलेगा। इसके अलावा, ट्रेन से उतरने के बाद एसी और नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय जगहों का भ्रमण कराया जाएगा। इस टूर पैकेज में LTC और EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।
कितना होगा किराया
- स्लीपर क्लास के लिए 18,380 रुपये प्रति व्यक्ति
- थर्ड एसी के लिए 29,570 रुपये प्रति व्यक्ति
- सेकेंड एसी के लिए 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति

कहां मिलेगी ज्यादा जानकारी
इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए लखनऊ में स्थित आईआरसीटीसी ऑफिस जाना होगा। इसके अलावा, आप आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। इस टूर पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप 9236391923, 9236391908, 8287930908, 9236391925, 8303555714, 8287930926, 9415042930 मोबाइल नंबरों पर भी कॉल कर सकते हैं।
बताते चलें कि आईआरसीटीसी, भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। ये रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खानपान और आतिथ्य सेवाओं को संभालने के साथ-साथ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में काम करता है।
Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું… https://chat.whatsapp.com/GWJ3CqbR92e0qpODgUJ6gg
For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
