वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की रसोई में की गई कुछ गलतियां आपके जीवन में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। इसलिए इन गलतियों को करने से आपको बचना चाहिए, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।
किचन घऱ का वह कोना होता है जहां से पूरे घर में सकारात्मकता का संचार होता है। यहां माता अन्नपूर्णा का वास होता है जो आपको अन्न और अच्छी सेहत का वरदान देती है। यही वजह है कि रसोई घर में आपको वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आप वास्तु से जुड़े नियमों का पालन किचन में नहीं करते तो धन, स्वास्थ्य और रिश्ते हर चीज की बर्बादी हो सकती है। आइए जान लेते हैं कि किचन में आपको क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।
रसोई घर में न लगाएं शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर में कभी भी शीशा या आईना नहीं लगाना चाहिए। यह सजावट की वास्तु है और किचन में इसे रखना सही नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार रसोई अग्नि तत्व से संबंधित स्थान है और यहां पर शीशे को रखने से जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
चूल्हे के पास न रखें पानी
जल और अग्नि दोनों अलग-अलग तत्व हैं इसलिए आपको कभी भी किचन में इन दोनों को पास नहीं रखना चाहिए। अगर जल और चूल्हा यानि अग्नि बहुत पास हैं तो ये मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। इसके कारण घर के लोगों के बीच अनबन भी हो सकती है।
रसोई में न रखें टूटे बर्तन
वास्तु के अनुसार किचन में कभी भी आपको टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। इसके कारण सुख-समृद्धि से आप वंचित रह सकते हैं। टूटे हुए बर्तन किचन में होने से माता अन्नपूर्णा भी रूठ जाती हैं।
चूल्हे को रखें सही जगह
किचन में चूल्हे को सही दिशा में रखना चाहिए। चूल्हा रखने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा (वायव्य कोण) या दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) को सही माना जाता है। इस दिशा में चूल्हे को रखने से घर के लोग स्वस्थ रहते हैं और जीवन में संतुलन आता है।

रसोई में गलती से भी न ले जाएं जूते-चप्पल
रसोई घर को पूजा स्थल के बाद सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इसलिए किचन में आपको गलती से भी कभी जूते-चप्पल नहीं ले जाने चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो दिक्कतों का सामना आपको जीवन में करना पड़ सकता है।
Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું https://chat.whatsapp.com/JBcuZPbs8c13mKBrrfFfga

For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
