
महाराष्ट्र में इस बार देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया गया है। एकनाथ शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम का पद दिया गया है। महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है। वहीं, अब महाराष्ट्र में एक नया बवाल सामने आया है।
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार के नए मंत्रियों को सरकारी घर अलॉट किए गए हैं। वहीं, अब मंत्रियों को दिए गए सरकारी घर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना के कुछ मंत्रियों को सरकारी बंगले के बजाय सरकारी फ्लैट आवंटित किए गए हैं। इसकी वजह से शिंदे गुट के शिवसेना के मंत्री नाराज हैं।

शिवसेना के मंत्री इस बात पर हुए नाराज
बीजेपी के बड़े मंत्रियों को पॉश सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं, जबकि शिवसेना के कुछ कैबिनेट मंत्रियों को फ्लैट दिए गए हैं। दोनों ही पार्टियों के मंत्रियों को दिए गए फ्लैट की एक लिस्ट सामने आई है। ये लिस्ट सरकारी आदेश के मुताबिक है।
- चंद्रशेखर बावनकुले- रामटेक
- राधाकृष्ण विखे पाटिल- रॉयलस्टोन
- राहुल नार्वेकर – शिवगिरी
- पंकजा मुंडे- पर्णकुटी
- शंभूराजे देसाई- मेघदूत
- संजय राठोड – शिवनेरी
- गणेश नाईक- पवनगड
- धनंजय मुंडे- सातपुडा
- चंद्रकांत पाटिल- सिंहगड
- गिरीश महाजन- सेवासदन
- मंगलप्रभात लोढा- विजयदुर्ग
- अशोक उईके- लोहगड
- आशिष शेलार- रत्नशिषु
- दत्तात्रय भरणे- सिद्धगड

- आदिती तटकरे- प्रतापगड
- शिवेंद्रराजे भोसले- पन्हालगड
- जयकुमार गोरे- प्रचितीगड
- गुलाबराव पाटिल- जेतवन
- नरहरी झिरवल- सुरुचि 9
- संजय सावकारे- अंबर 32
- संजय शिरसाठ- अंबर 38
- प्रताप सरनाईक- अवंती 5
- भरत गोगावले- सुरुचि 2
- मकरंद पाटिल- सुरुचि 3
- इंद्रनील नाईक – सुनिती 9
- पंकज भोयर – सुनिती 2
- योगेश कदम – सुनिती 10
- आशिष जैयस्वाल – सुनिती 1
- मेघना बोर्डीकर – सुनिती 6
- माधूरी मिसाल – सुरुचि 18
- प्रकाश अबिटकर – सुरूचि 15
- मणिकराव कोकाटे – अंबर 27

- Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી દર રવિવારે રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું
https://chat.whatsapp.com/IiegbNAZmfo4K6mATvrZP8
Home