
क्या आपने भी होली पर अनहेल्दी खाना खाया है? अगर हां, तो होली के बाद आपको अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
होली के दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर न केवल एक दूसरे को रंग लगाते हैं बल्कि कई चीजें खाते-पीते भी हैं। मठरी, नमकपारे, शक्करपारे, गुजिया जैसी चीजों की ओवरईटिंग गट हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। होली पर अनहेल्दी खाने-पीने से आपको पेट से जुड़ी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए इस समस्या से नेचुरली छुटकारा पाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

मूंग की दाल की खिचड़ी
होली के दिन बहुत ज्यादा तला-भुना खाने की वजह से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ने से रोकने के लिए आप होली के अगले दिन मूंग की दाल की खिचड़ी खा सकते हैं। दरअसल, मूंग की दाल की खिचड़ी लाइट वेट होती है यानी इसे पचाना बेहद आसान होता है। यही वजह है कि इसे गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।
कर सकते हैं दही का सेवन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। होली के अगले दिन आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही खाने से आपके पेट को ठंडक मिल पाएगी। पाचन तंत्र की मजबूती के लिए आप दही को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा भी बना सकते हैं।

खाएं सौंफ, जीरा और अजवाइन
होली के दिन अनहेल्दी खान-पान की वजह से आपको एसिडिटी, पेट में जलन या फिर ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है? अगर हां, तो आप सौंफ खाकर पेट से जुड़ी समस्याओं को अलविदा कह सकते हैं। जीरा और अजवाइन में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व भी आपकी गट हेल्थ को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી દર રવિવારે રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું
https://chat.whatsapp.com/IiegbNAZmfo4K6mATvrZP8
