
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश मोहनिया पर एक महिला ने फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया है। इसके बाद उनपर एफआईआर दर्ज किया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए वोटिंग आज सुबह सात बजे से जारी है। वहीं मतदान से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप विधायक दिनेश मोहनिया पर एक महिला ने फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया, जिसे लेकर उनपर केस दर्ज हो गया है। दिनेश मोहनिया पर एक महिला ने प्रचार के दौरान फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया है और महिला की शिकायत पर संगम विहार पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में दिनेश मोहनिया की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि दिनेश मोहनिया संगम विहार सीट से इस बार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने भाजपा के चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस की तरफ से हर्ष चौधरी चुनाव मैदान में हैं।
मोहनिया पर पहले भी दर्ज हुआ था केस

आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया पर इससे पहले भी 23 जून, 2016 को महिलाओं के एक समूह ने कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। उनप आरोप था कि महिलाएं अपने इलाके में पानी की समस्या के बारे में शिकायत लेकर उनके पास आई थीं और उन्होंने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया था।
आप विधायक को किया गया था अरेस्ट
2016 में मोहनिया पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354बी (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 354सी (चुपके से देखना) के तहत केस दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि 2020 में विधायक दिनेश मोहनिया को इस मामले में बरी भी कर दिया गया था।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી દર રવિવારે રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું
https://chat.whatsapp.com/IiegbNAZmfo4K6mATvrZP8
