आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ की बीते रोज राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग रखी गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस फिल्म को देखा और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बीते रोज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये फिल्म देखी और इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी की है। राष्ट्रपति ने इसकी तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट शेयर करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ देखी। इस फिल्म में न्यूरोडायवर्जेंट स्थितियों से पीड़ित वास्तविक लोगों को दिखाया गया है, जो विविधता, समानता और समावेश का संदेश देती है। फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता श्री आमिर खान भी फिल्म के पीछे की टीम के साथ स्क्रीनिंग में मौजूद थे।’

आमिर खान ने हिट करा ली फिल्म
‘सितारे जमीं पर’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी। अब ये फिल्म रिलीज के बाद लोगों का दिल जीत रही है। फिल्म ने अब तक 75 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महज 90 करोड़ रुपयों के बजट से बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने से चंद कदम दूर है और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। आमिर ने इस फिल्म को केवल सिनेमाघरों में रिलीज का फैसला लिया है। ये फिल्म कुछ समय तक ओटीटी पर नजर नहीं आने वाली है। फिल्म की काफी तारीफ हो रही है और लोगों को काफी पसंद आ रही है। रिव्यू में भी फिल्म को 3 स्टार दिए गए हैं। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को 20 करोड़, रविवार को 27 करोड़, सोमवार को 8.5 करोड़ और मंगलवार को 8.50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।
President Droupadi Murmu watched the film 'Sitaare Zameen Par' at the Rashtrapati Bhavan Cultural Centre. The film, featuring real people with neurodivergent conditions, weaves in the message of diversity, equity and inclusion. Shri Aamir Khan, the producer and lead actor of the… pic.twitter.com/r9PLYFHpGq
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 24, 2025
साउथ पर भारी पड़ा बॉलीवुड
बीते दिनों से बॉलीवुड पर साउथ की फिल्में भारी पड़ रही हैं। अब आमिर खान ने भी दम दिखाया है और साउथ से आगे निकल गए हैं। सितारे जमीं पर के साथ एक ही दिन रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘कुबेरा’ भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हालांकि इस फिल्म के कलेक्शन आमिर खान की सितारे जमीं पर से काफी पीछे चल रहा है। कुबेरा ने 5 दिनों में 60 करोड़ रुपयों की ही कमाई कर पाई है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो कुबेरा ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 16.5 करोड़, तीसरे दिन 17.35 करोड़, रविवार को 17.35 करोड़, सोमवार को 6.8 करोड़ रुपयों की कमाई की है। अब तक फिल्म की कमाई 60 करोड़ रुपयों के करीब पहुंच गई है। ये फिल्म आमिर खान की सितारे जमीं पर की कुल कमाई से काफी पीछे है।

For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
