‘रामायण पार्ट 1’ पहले विदेश में 6 नवंबर को दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने ऐलान किया है कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ दुनिया भर में 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों रिलीज होगी।
‘रामायण’ के मेकर्स ने घोषणा की है कि इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। अब भारत में इसकी रिलीज और विदेशों में इसकी रिलीज एक ही दिन पर होगी। पहले यह फिल्म भारत में अपनी इंटरनेशनल रिलीज के तीन दिन बाद यानी 8 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी। ‘रामायण पार्ट 1’ के मेकर्स ने 11 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि के पहले दिन यह घोषणा की। साथ ही मेकर्स ने एक नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और ‘रॉकिंग स्टार’ यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। हालांकि, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ विदेश में पहले 6 नवंबर को रिलीज होने वाली थी।

दुनिया भर में रामायण पार्ट 1 कब होगी रिलीज
‘रामायण’ के मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘यह राम के युग का आरंभ है’ जो फिल्म की रिलीज से जुड़े प्रमोशन कैंपेन की शुरुआत का संकेत है। फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी यह है कि ‘रामायण’ का पहला पार्ट भारत और विदेशों में एक ही दिन रिलीज होगा। नए शेड्यूल के साथ अब भारत के दर्शक भी विदेशों में मौजूद दर्शकों के साथ 5 नवंबर को फिल्म देख सकेंगे।
रामायण पार्ट 1 एडवांस बुकिंग
मेकर्स ने यह भी कन्फर्म किया है कि दशहरा पर एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। सोशल मीडिया पर यह घोषणा करते हुए टीम ने लिखा, ‘नवरात्रि के शुभ अवसर पर… हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं। यह राम के युग का आरंभ है। नमित मल्होत्रा की ‘रामायण पार्ट 1′: 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में सभी प्रीमियम फॉर्मेट में। दशहरा पर एडवांस बुकिंग शुरू होगी।’

रामायण के नए पोस्टर में रणबीर, साई, रवि और यश आए नजर
हाल ही में जारी पोस्टर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे को राम, सीता और लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है, जबकि यश का रावण वाला रूप उन पर हावी दिख रहा है। शानदार कॉस्ट्यूम और भव्य सेट इस दो-भाग वाली महाकाव्य फिल्म के बड़े पैमाने की झलक दिखाते हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ में सनी देओल हनुमान के रूप में, अरुण गोविल दशरथ के रूप में और लारा दत्ता कैकेयी के रूप में नजर आएंगी। रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
रामायण पार्ट 1 और 2 पांच भाषाओं में रिलीज होंगे
‘रामायण पार्ट 1’ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगा और इसे IMAX व अन्य प्रीमियम फॉर्मेट में दिखाया जाएगा। भारत के बाहर दुनिया भर में डिस्ट्रीब्यूशन का काम सोनी पिक्चर्स संभालेगी, जबकि धर्मा प्रोडक्शन्स हिंदी भाषी मार्केट में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करेगी। पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज हो सकता है।

Join Gurjarbhoomi Whats App Community by clicking the link follows… https://chat.whatsapp.com/InDRknMaSTQCOE24MRAoPg
For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
Follow us on Instagram & Facebook by clicking the logo below…



