सुर, ताल और सेवा… संगीत से सेवा तक…
गीतगंध म्यूजिकल इवेंट के गणेश सालुंके द्वारा आयोजित, गीतांजलि म्यूजिकल्स की गीतांजलि उत्तेकर के सहयोग से तथा गुर्जरभूमि एवं जनादेश की मीडिया पार्टनरशिप के तहत बुधवार, 09 सितंबर 2026 को महाकवि कालिदास ऑडिटोरियम, मुलुंड में “KIDS EDUCATION के लिए FUND GENERATION PROGRAM – KISHOR KUMAR-SANU” के बैनर तले एक भव्य म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया।












इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (चीफ गेस्ट) हीरालाल भाई मृग थे। इस पूरे भव्य और सफल आयोजन के पीछे आयोजक और जाने-माने गायक श्री गणेश सालुंके की अथक मेहनत, उत्कृष्ट सोच और परोपकारी विचारधारा रही, जिन्होंने बच्चों की शिक्षा जैसे नेक उद्देश्य को संगीत के साथ जोड़कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। एंकर मंगेश चव्हाण के ऊर्जावान और जीवंत संचालन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में 12 टॉप म्यूजिशियंस की लाइव टीम के साथ संगीत की शानदार महफिल सजी।










कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण किशोर कुमार और कुमार सानू के सुपरहिट गाने रहे। मशहूर गायक कलाकारों राजेश अय्यर, गौरी पाटिल, भावेश बोरीकर और धनश्री देशपांडे ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गेस्ट सिंगर के रूप में प्रवीण घोसालकर और शाकांबरी बागडे ने भी अपनी कला का बेहतरीन परिचय दिया।


म्यूजिकल अरेंजमेंट/कॉन्सेप्ट जयंत बागडे और उनकी टीम के किशोर, प्रशांत, मयंक और महेंद्र ने संगीत को और भी कर्णप्रिय बना दिया। कार्यक्रम में 5 लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया था। लकी ड्रा के विजेताओं को S S NAGARKAR तथा गुर्जरभूमि की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों की शिक्षा जैसे नेक काम के लिए आयोजित इस फंड जनरेशन प्रोग्राम को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।

Join Gurjarbhoomi Whats App Community by clicking the link follows… https://chat.whatsapp.com/Lq3zyzww3SV9hJK04b1VVA
For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
