गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 805.58 अंकों की गिरावट के साथ 75,811.86 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 182.05 अंकों के नुकसान के साथ 23,150.30 अंकों पर खुला।
बुधवार की मामूली रिकवरी के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर विनाशकारी गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से घबराए निवेशकों ने बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू कर दी। नतीजन, गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 805.58 अंकों की गिरावट के साथ 75,811.86 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 182.05 अंकों के नुकसान के साथ 23,150.30 अंकों पर खुला। इससे पहले, 1 अप्रैल को भी भारतीय शेयर बाजार में भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली थी। मंगलवार को सेंसेक्स 1390.41 अंक टूटकर 76,024.51 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 353.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,165.70 अंकों पर बंद हुआ था।

आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट
गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। जबकि बाकी की सभी 27 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 25 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 4.37 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले और एचसीएल टेक के शेयरों ने सबसे ज्यादा 2.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી દર રવિવારે રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું
https://chat.whatsapp.com/IiegbNAZmfo4K6mATvrZP8
