बीएसई सेंसेक्स 80.34 अंक टूटकर 82,311.38 अंक पर खुला है। इसके उलट निफ्टी में 14.05 अंकों की तेजी है। निफ्टी 25,126.70 अंक पर ट्रेड कर रहा है।
बाजार खुलते ही लाल निशान में लुढ़क गया है। बीएसई सेंसेक्स 80.34 अंक टूटकर 82,311.38 अंक पर खुला है। इसके उलट निफ्टी में 14.05 अंकों की तेजी है। निफ्टी 25,126.70 अंक पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल शेयरों पर नजर डालें तो महिंद्रा, रिलायंस और इटरनल में तेजी है। वहीं, गिरने वाले शेयरों में मारुति, एलएंडटी, टाइटन, एशियनपेंट्स आदि में गिरावट है।

आपको बता दें कि मंगलवार को शेयर बाजार में चार दिनों से जारी तेजी थम गई थी। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 53.49 अंक की गिरावट के साथ 82,391.72 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 15 लाभ में रहे और एक अपरिवर्तित रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी महज 1.05 अंक की बढ़त के साथ 25,104.25 पर बंद हुआ था। पिछले चार कारोबारी सत्रों में निफ्टी ने 560 अंक यानी 2.27 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई जबकि सेंसेक्स 1,707.7 अंक यानी 2.11 प्रतिशत चढ़ा था।
