16 जून को हुडको, मणप्पुरम फाइनेंस, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बिड़लासॉफ्ट सहित अन्य कंपनियों पर निवेशकों की खास नजर है। इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है।
इजरायल और ईरान के सैन्य संघर्ष और ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को तेजी के साथ खुले। 16 जून को सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स 58.20 अंक की बढ़त के साथ 81,176.80 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 23.30 अंक की तेजी के साथ 24741.90 अंक के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

