आज बीएसई सेंसेक्स 236.59 अंकों की गिरावट के साथ 81,214.42 अंकों पर खुला।
जून महीने के पहले दिन भारतीय बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। आज बीएसई सेंसेक्स 236.59 अंकों की गिरावट के साथ 81,214.42 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 81.00 अंकों के नुकसान के साथ 24,669.70 अंकों पर खुला। शुरुआती कारोबार में ज्यादातर प्रमुख कंपनियों के शेयर नुकसान में कारोबार करते दिखे। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शु्क्रवार को सेंसेक्स 182.01 अंकों की गिरावट के साथ 81,451.01 अंकों पर और निफ्टी 82.90 अंकों (0.33%) की गिरावट के साथ 24,750.70 अंकों पर बंद हुआ था।

लाल निशान में खुले आधी से ज्यादा कंपनियों के शेयर
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 13 कंपनी के शेयरों ने ही तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की सभी 37 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और टाटा स्टील के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
हफ्ते के पहले दिन, सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.45 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.38 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.21 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.13 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.07 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.05 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर खुले।

नुकसान के साथ कारोबार शुरू करने वाले शेयरों में कौन-कौन शामिल
वहीं दूसरी ओर, आज टाटा मोटर्स के शेयर 1.39 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.32 प्रतिशत, रिलायंस 1.25 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.15 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.12 प्रतिशत, इंफोसिस 1.07 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.78 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.78 प्रतिशत, एटरनल 0.73 प्रतिशत, टाइटन 0.68 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.67 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.63 प्रतिशत, एलएंडटी 0.63 प्रतिशत, टीसीएस 0.63 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.50 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.49 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.43 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.28 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.27 प्रतिशत, सनफार्मा 0.25 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

