कुर्ला में स्थित फीनिक्स मॉल के फूड कोर्ट में आग लगने की वजह से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। बता दें कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित फिनिक्स मॉल में आग लगने की घटना देखने को मिला है। यह आग फिनिक्स मॉल के फूड कोर्ट में लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया। आग लगने की घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मॉल के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया हैं। बता दें कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना अबतक नहीं मिली है।

धारावी में बीते दिनों लगी थी आग
बता दें कि इससे पहले मुंबई के धारावी इलाके में भीषण आग लग गई थी। दरअसल यहां बस डिपो के पास खड़े ट्रक में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ट्रक के अंदर सिलेंडर रखा गया था। तभी वो अचानक फट गया। इसके बाद आग ने पूरे ट्रक को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में बदल गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग पर अब काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ था। वहीं, दूसरी ओर मुंबई के विद्याविहार पश्चिम इलाके में बीते दिनों एक हाउसिंग सोसाइटी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी।
हाउसिंग सोसाइटी में भी लगी थी आग
इस हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, आग 13 मंजिला इमारत में फैल गई थी। आग से एसी यूनिट, लकड़ी का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી દર રવિવારે રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું
https://chat.whatsapp.com/IiegbNAZmfo4K6mATvrZP8
