आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया।
आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने 70 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए। बोल्ट को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल पर लंबी छलांग लगाई है। मुंबई इंडियंस अब 10 अंक और +0.673 नेट रन रेट के साथ पॉइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। ये मुंबई की लगातार चौथी जीत रही। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट टेबल पर 9वें स्थान पर है।
4️⃣th consecutive win for the @mipaltan 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2025
They make it 2️⃣ in 2️⃣ against #SRH this season 👏
Scorecard ▶ https://t.co/nZaVdtwDtv #TATAIPL | #SRHvMI pic.twitter.com/wZMMQnOEi0

आईपीएल 2025 में हेनरिक क्लासेन के बल्ले से निकला पहला अर्द्धशतक
बात करें मुकाबले की तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी SRH की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर तक टीम ने ट्रेविस हेड और ईशान किशन का विकेट बहुत ही कम स्कोर पर खो दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने बनाए। क्लासेन ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 71 रन बनाए। ये उनके IPL करियर का कुल 7वां और मौजूदा सीजन आईपीएल 2025 में पहला अर्द्धशतक रहा।
I.C.Y.M.I
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2025
MAXIMUM 🙌 & GONE ☝
Heinrich Klaasen played a superb knock of 71(44) 👍
Jasprit Bumrah completed his 3️⃣0️⃣0️⃣th T20 wicket 👏
Scorecard ▶ https://t.co/nZaVdtxbj3 #TATAIPL | #SRHvMI | @SunRisers | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/zD4pOlknsy
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का हाल
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड 0, अभिषेक शर्मा 8, ईशान किशन 1, नीतीश कुमार रेड्डी 2, हेनरिक क्लासेन 71, अनिकेत वर्मा 12, अभिनव मनोहर 43, पैट कमिंस 1 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 143 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। दीपक चाहर 2 और बुमराह-पांड्या को 1-1 विकेट मिले।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી દર રવિવારે રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું
https://chat.whatsapp.com/IiegbNAZmfo4K6mATvrZP8
