महाराष्ट्र सरकार मकर संक्रांति पर लाडली बहनों के खाते में 3000 रुपए जमा करने वाली है। लेकिन कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को खत लिखा है।
महाराष्ट्र सरकार दिसंबर और जनवरी की किस्त मकर संक्रांति के महापर्व पर लाडली बहनों के खाते में जमा करने वाली है। यह कुल रकम 3000 रुपए है। कांग्रेस पार्टी ने इस किस्त पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को खत लिखा है।
कांग्रेस ने क्या आपत्ति जताई?

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि 15 तारीख को मतदान होने वाला है और उसके पहले महिलाओं को इस तरह से पैसे देना आचार संहिता का उल्लंघन होगा। इस योजना के तहत करीब 1 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसे जमा होने वाले हैं। ऐसा करने से लाभार्थी महिलाएं सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर सकती हैं, यह एक तरह से सरकारी घूस है।
कांग्रेस ने कहा कि हम लाडली बहन योजना के खिलाफ नहीं है लेकिन लाडली बहन योजना की किस्त मतदान के बाद लाभार्थी महिलाओं के खाते में जमा की जाए। कांग्रेस पार्टी के शिकायत पर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को आज सुबह 11 बजे तक सरकार का रुख साफ करने के लिए कहा है।
बीजेपी ने किया पलटवार

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इस पत्र पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि कांग्रेस महिला विरोधी है।
गौरतलब है कि मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को है। 15 जनवरी को महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव है और इसके नतीजे 16 जनवरी को आयेंगे। ऐसे में कांग्रेस को चुनाव से पहले लाडली बहनों के खाते में रुपए जमा किए जाने को लेकर डर है कि कहीं महिलाओं का वोट बीजेपी को ना चला जाए।
महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव काफी अहम माने जाते हैं। मुंबई में तो इसका काफी ज्यादा महत्व है क्योंकि जिसे बीएमसी की सत्ता मिलती है, उसका राजनीतिक दखल काफी ज्यादा हो जाता है और पावर भी खूब होती है। यही वजह है कि सभी दल इन चुनावों पर फोकस कर रहे हैं।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું https://chat.whatsapp.com/JBcuZPbs8c13mKBrrfFfga

For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
