करवा चौथ का व्रत चांद की पूजा के बिना अधूरा माना जाता है। यही कारण है कि शाम की पूजा के बाद से ही महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करने लगती हैं। चलिए आपको बताते हैं 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का चांद कब निकलेगा।
करवा चौथ के व्रत में महिलाएं चंद्र देव को अर्घ्य देकर अपना व्रत संपन्न करती हैं। इस दिन चांद को छलनी से देखा जाता है और इसके बाद पति के दर्शन किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो महिला सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक विधि विधान करवा चौथ का व्रत रहती है उसके पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। करवा चौथ व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन के बाद ही किया जाता है। लेकिन अब ऐसे में सवाल ये है कि करवा चौथ का चांद इस बार कितने बजे निकलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं चांद निकलने का समय शहर अनुसार।
करवा चौथ पर चांद निकलने का समय 2025 (Karwa Chauth Ka Chand Kab Niklega 2025)

- नई दिल्ली चांद टाइम – 08:14 PM
- नोएडा चांद टाइम – 08:13 PM
- चंड़ीगढ़ चांद टाइम – 08:10 PM
- कानपुर चांद टाइम – 08:07 PM
- लखनऊ चांद टाइम – 08:03 PM
- बेंगलूरु चांद टाइम – 08:50 PM
- मुंबई चांद टाइम – 08:56 PM
- पुणे चांद टाइम – 08:53 PM
- पटना चांद टाइम – 07:49 PM
- वाराणसी चांद टाइम – 07:59 PM
- गोरखपुर चांद टाइम – 07:53 PM
- रांची चांद टाइम – 07:54 PM
- जयपुर चांद टाइम – 08:24 PM
- जम्मू चांद टाइम – 08:12 PM
- कोलकाता चांद टाइम – 08:12 PM
- भुवनेश्वर चांद टाइम – 07:59 PM
- कोटा चांद टाइम – 08:29 PM
- अयोध्या चांद टाइम – 07:58 PM
करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने की विधि (Karwa Chauth Chand Puja Vidhi)

करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने से पहले कथा जरूर सुन लें। चांद की पूजा के लिए एक थाली तैयार करें जिसमें एक कलश रखें। इस कलश में चांदी का सिक्का और अक्षत डालें। साथ में रौली, चावल, छलनी, आटे का दीपक और मिठाई रखें। चांद निकलने पर छलनी से उसके दर्शन करें फिर इसी छलनी से पति को भी दखें। फिर चांद को अर्घ्य चढ़ाएं और दीपक दिखाएं। साथ ही मिठाई का भोग लगाएं। फिर चांद की आरती करें। इसके बाद चंद्रमा पर सात सीकें फेंकी जाती हैं। चांद की पूजा के बाद पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोल लें।
चांद को अर्घ्य देते समय कौन सा मंत्र बोलना है (Chand Ko Arghya Dene Ka Mantra)
- ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:
- ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:
- ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम।
करवा चौथ पर चांद न दिखे तो क्या करें?
कई बार ऐसा होता है कि बादल लगने की वजह से चांद दिखाई नहीं देता। अगर दूसरी जगहों पर चांद निकल गया है और आपके यहां बादल की वजह से ये दिख नहीं रहा है तो आप चंद्रोदय के समय चांद को विधिवत अर्घ्य दें और चंद्र देव का मन में ध्यान करके अपना व्रत खोल लें।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી દર રવિવારે રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું
https://chat.whatsapp.com/IiegbNAZmfo4K6mATvrZP8
For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
