Raymond Lifestyle के सहयोग से शाश्वत तकनीक द्वारा बिना सर्जरी मिला उल्लेखनीय स्वास्थ्य लाभ
JITO ठाणे चैप्टर द्वारा दिनांक 30 एवं 31 जनवरी 2026 को “Thane Members Connect with Quality Life” कार्यक्रम का सफल आयोजन ठाणे वेस्ट के विष्णु नगर स्थित रोटरी सेंटर हॉल, स्कूल नंबर 19 में किया गया। इस दो दिवसीय ऑफलाइन कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का स्पॉन्सर Raymond Lifestyle रहा, जिनके सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रूप में संपन्न हुआ।
इस विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का मार्गदर्शन स्वामी भक्ति प्रकाश जी ने किया, जिन्होंने वेदों पर 30 वर्षों से अधिक गहन शोध कर शाश्वत तकनीक का विकास किया है। स्वामी जी डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित हैं एवं उन्हें अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन JITO ठाणे चैप्टर के अध्यक्ष श्री महावीर जैन, सेक्रेटरी श्री संदीप कोठारी एवं कोषाध्यक्ष श्री विजय जैन के नेतृत्व में किया गया। तीनों पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा, समन्वय एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान जोड़ों के दर्द, घुटनों की समस्या, गर्दन व कमर दर्द, पाचन विकार जैसी अनेक स्वास्थ्य समस्याओं में प्रतिभागियों को तत्काल राहत प्राप्त हुई। आयोजकों के अनुसार, जहाँ डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई 8 सर्जरी से लोगों को बचाया गया, वहीं लगभग 90 प्रतिशत प्रतिभागियों में ऑन-द-स्पॉट रिकवरी देखी गई।
इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को डायबिटीज, थायरॉइड एवं लिवर जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के लिए दैनिक जीवन में अपनाने योग्य सरल, प्राकृतिक एवं व्यावहारिक उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि वरिष्ठ नागरिकों का भी सफलतापूर्वक उपचार किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह में विशेष संतोष एवं उत्साह देखा गया।
स्वामी भक्ति प्रकाश जी ने अपने संबोधन में कहा, “शाश्वत तकनीक शरीर, मन और ऊर्जा के संतुलन पर कार्य करती है, जिससे बिना दवा और सर्जरी के भी स्वास्थ्य में सकारात्मक व स्थायी परिवर्तन संभव है।” कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने JITO ठाणे चैप्टर एवं Raymond Lifestyle का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું https://chat.whatsapp.com/JBcuZPbs8c13mKBrrfFfga

For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
