IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है, जिसमें 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इस लिस्ट में क्विंट डी कॉक का नाम भी शामिल है।
IPL 2026 के ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऑक्शन में इस बार कुल 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों से चर्चा करने के बाद 350 खिलाड़ियों की यह लिस्ट तय की है। ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरेना में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।
BCCI ने शुरुआत में 1355 खिलाड़ियों की एक बड़ी लिस्ट तैयार की थी और फ्रेंचाइजियों से कहा था कि वे उन खिलाड़ियों के नाम बताएं जिन्हें वे ऑक्शन पूल में देखना चाहती हैं। इसके बाद छंटनी की गई, जिससे 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार हो गई। फाइनल लिस्ट में 35 नए नाम शामिल हुए हैं, जो पहले लिस्ट में मौजूद नहीं थे। इनमें सबसे बड़ा नाम है साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बैटर क्विंटन डी कॉक का।

डी कॉक का नाम पहले बोर्ड की लिस्ट में नहीं था, लेकिन एक फ्रेंचाइजी की सिफारिश के बाद उन्हें ऑक्शन में जोड़ा गया। वह विकेटकीपर-बल्लेबाजों के तीसरे सेट में शामिल किए गए हैं। 33 साल के डी कॉक ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से वापसी करते हुए विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ तीसरे ODI में धमाकेदार शतक लगाया था। यही कारण है कि उन्होंने IPL में वापसी का फैसला किया। उनका बेस प्राइस इस बार 1 करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछली मेगा ऑक्शन में तय 2 करोड़ रुपये के मुकाबले आधा है। पिछली बार उन्हें KKR ने खरीदा था, लेकिन निराशाजनक सीजन के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।
जमकर लगेगी बोली
फाइनल लिस्ट में कई श्रीलंकाई खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें ट्रेवीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और दुनिथ वेल्लालगे शामिल हैं। BCCI ने बताया कि ऑक्शन का आगाज कैप्ड खिलाड़ियों से होगा। यह क्रम बल्लेबाजों से शुरू होकर ऑलराउंडरों, विकेटकीपर-बल्लेबाज, तेज गेंदबाजों और फिर स्पिनरों तक जाएगा। इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। पहले सेट में कैमरन ग्रीन शामिल हैं और उनके साथ डेवोन कॉनवे, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, सरफराज खान, पृथ्वी शॉ और डेविड मिलर के नाम भी शामिल हैं। वहीं वेंकटेश अय्यर ऑलराउंडरों के दूसरे सेट में शामिल होंगे।
इस बार भी ऑक्शन में एक्सेलरेटेड राउंड लागू होगा। यह प्रक्रिया खिलाड़ी नंबर 70 के बाद शुरू होगी, जिसका जिक्र बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों को भेजे मेल में भी किया है। 70वां नाम अफगानिस्तान के वहिदुल्लाह जादरान का है। पहले एक्सेलरेटेड राउंड में 71 से 350 तक के सभी खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके बाद टीमों से उन खिलाड़ियों के नाम वापस मांगे जाएंगे जिन्हें वे दोबारा ऑक्शन टेबल पर देखना चाहती हैं।

फाइनल लिस्ट में कई बड़े नाम
फाइनल लिस्ट में विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो अफगानिस्तान के अरब गुल, इंग्लैंड के माइल्स हैमंड और डैन लेटिगन, साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक, कॉनर एजथरहूजेन, जॉर्ज लिंडे और बायांडा माजोला, श्रीलंका के मैथ्यू, फर्नांडो, परेरा और वेल्लालगे तथा वेस्टइंडीज के अकीम ऑगस्टे को शामिल किया गया है। भारतीय खिलाड़ियों में सादेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, बृजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल पराख, रोशन वाघसारे, यश दिचोलकर, अयाज खान, धुर्मिल मत्कर, नमन पुष्पक, परीक्षा वालसणकर, पुरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इजाज सावरिया और अमन शेखावत के नाम जोड़े गए हैं।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું https://chat.whatsapp.com/JBcuZPbs8c13mKBrrfFfga
For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
