धुरंधर 2 बीते रोज पेड प्रिव्यू के साथ खूब सुर्खियां बटोरती रही और लोगों को काफी पसंद आ रही है। अब तक एडवांस बुकिंग और पेड प्रिव्यू को मिलाकर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 52 करोड़ रुपयों के पार पहुंच गया है।
आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आज से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि, निर्माताओं द्वारा 18 मार्च को आयोजित किए गए पेड़ प्रिव्यू भारत के कई हिस्सों में रद्द कर दिए गए। इसके अलावा, दक्षिण भारतीय डब किए गए शो भी निर्माताओं और वितरकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इन सब के बावजूद फिल्म निर्माताओं ने सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की है, वो भी सिर्फ साढ़े तीन महीने के अंतराल में। तो चलिए देखते हैं कि 18 मार्च 2026 को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कितनी कमाई की।
धुरंधर: द रिवेंज का प्रीव्यू कलेक्शन

धुरंधर 2: द रिवेंज ने अब तक कुल 52.71 करोड़ रुपये और कुल 44.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म के अब तक 12,292 शो हो चुके हैं। Sacnilk के अनुसार, पहले दिन के विश्लेषण से पता चलता है कि फिल्म ने अच्छी मार्केट पैठ बनाई है। इसके 12,292 शो हुए हैं। ये आंकड़े उस दिन के आखिरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर आधारित हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप BookMyShow पर 14.81 लाख टिकट बुक हो चुके हैं और सबसे खास बात यह है कि यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के नाम था, लेकिन 14.81 लाख टिकटों की बिक्री के साथ इस नई फिल्म ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
सबकी निगाहें ओपनिंग डे पर
धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के बाद, अब सबकी निगाहें इसके ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं। टिकटों की बिक्री के आंकड़े एक बात साफ कर देते हैं: भारी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ने वाले हैं। पहले दिन ही 17,000 से अधिक शो निर्धारित होने के साथ, यह स्पष्ट है कि फिल्म ओपनिंग डे से ही शानदार कलेक्शन करने के लिए तैयार है। फिल्म की मांग लगातार ऊंची बनी हुई है; यह तथ्य कि केवल अग्रिम बुकिंग के माध्यम से ही 1.4 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं, अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है और अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का संकेत देता है।

दंगल का टूटेगा रिकॉर्ड?
अब देखना होगा कि क्या धुरंधर 2 बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है या नहीं जो आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल के नाम दर्ज है। दंगल ने 2016 में रिलीज होकर कमाल कर दिया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। इस फिल्म ने 2000 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म देने का रिकॉर्ड बनाया था। अब देखान होगा कि क्या धुरंधर 2 भी दंगल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है या नहीं।
Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું https://chat.whatsapp.com/JBcuZPbs8c13mKBrrfFfga

For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
