बीजेपी की पहली लिस्ट में कुल 144 नाम हैं। सुवेंदु अधिकारी को दो सीट से टिकट दिया गया है। वह भबानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने अपने फायरब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता की सीट से टिकट दिया है। ममता बनर्जी भबानीपुर से विधायक हैं और इस सीट से सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे, जहां से वह मौजूदा विधायक हैं।
देश के 4 राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास को मिली टिकट

बीजेपी की पहली लिस्ट में केरल की मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा गया है। कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।
BJP announces first list of 47 candidates for the upcoming Kerala Assembly Elections
— ANI (@ANI) March 16, 2026
K Surendran fielded from the Manjeshwar seat. Navya Haridas from Kozhikode North. Adv George Kurian from Kanjirappally, V. Muraleedharan from Kazhakoottam and state president Rajeev… pic.twitter.com/8BZesMmLIT
47 बीजेपी उम्मीदवारों की देखिए लिस्ट

| विधानसभा संख्या | विधानसभा का नाम | उम्मीदवार का नाम |
| 1 | मंजेश्वर | के सुरेंद्रम |
| 3 | उदमा | मनुलाल मेलोथ |
| 4 | कन्हंगाड | बलराज ए |
| 6 | पय्यननुर | एपी गंगादारन |
| 10 | अझिकोड | के.के. विनोद कुमार |
| 11 | कन्नूर | सी. रघुनाथ |
| 17 | मननथवाडी (अ.जा.) | पी. श्याम राज |
| 18 | सुल्तानबथेरी (अ.जा.) | कविता ए.एस. |
| 20 | वडाकारा | एडवोकेट के. दिलीप |
| 21 | कुत्तियाडी | रामदास मनालेरी |
| 22 | नादापुरम | सी.पी. विपिन चंद्रन |
| 23 | कोयिलंडी | सी.आर. प्रफुल कृष्णन |
| 24 | पेरंब्रा | एम. मोहन मास्टर |
| 25 | बालुस्सेरी (अ.जा.) | सी.पी. सतीशान |
| 26 | एलाथुर | टी. देवदास |
| 27 | कोझिकोड उत्तर | नव्या हरिदास |
| 28 | कोझिकोड दक्षिण | टी. रणिश |
| 29 | बेयपोर | एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू |
| 30 | कुन्नमंगलम | वी.के. सजीवन |
| 51 | शोरनूर (अ.जा.) | शंकु टी. दास |
| 52 | ओट्टाप्पलम | मेजर रवि |
| 55 | मलम्पुझा | सी. कृष्णकुमार |
| 56 | पलक्कड़ (अ.जा.) | शोभा सुरेंद्रन |
| 61 | चेलक्करा (अ.जा.) | के. बालकृष्णन |
| 64 | मनलूर | के.के. अनीश कुमार |
| 67 | त्रिशूर | पद्मजा वेणुगोपाल |
| 70 | इरिंजालाकुड़ा | संतोष चेराकुलम |
| 88 | देवीकुलम (अ.जा.) | एस राजेंद्रन |
| 93 | पाला | शोने जॉर्ज |
| 95 | वैकोम (अ.जा.) | के. अजित |
| 100 | कांजिराप्पल्ली | एडवोकेट जॉर्ज कुरियन |
| 101 | पूंजार उत्तर | पी.सी. जॉर्ज |
| 105 | अम्बलप्पुझा | अरुण अनिरुद्धन |
| 107 | हरिप्पाड | संदीप वाचस्पति |
| 110 | चेंगन्नूर | एम.वी. गोपकुमार |
| 111 | तिरुवल्ला | अनूप एंटोनी जोसेफ |
| 116 | करुनागप्पल्ली | वी.एस. जिथिन देव |
| 118 | कुन्नाथुर (अ.जा.) | राजी प्रसाद |
| 119 | कोट्टारक्कारा | आर. रेश्मी |
| 126 | चत्थन्नूर | बी.बी. गोपकुमार |
| 128 | अट्टिंगल (अ.जा.) | पी. सुधीर |
| 130 | नेदुमंगाड | युवराज गोकुल |
| 132 | कझाकूट्टम | वी. मुरलीधरन |
| 133 | वट्टियोर्कावु | आर. श्रीलेखा |
| 135 | नेमोम | राजीव चंद्रशेखर |
| 137 | परास्साला | एडवोकेट गिरिश नेय्यर |
| 138 | कट्टक्कड़ा | पीके कृष्णदास |
9 अप्रैल को है वोटिंग
बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होना है। वोटिंग 9 अप्रैल 2026 को होनी है। 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।
Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું https://chat.whatsapp.com/JBcuZPbs8c13mKBrrfFfga

For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
