मुलुंड थाने में दर्ज दुष्कर्म का मामला भी शामिल है।

मुंबई के एक स्पा सेंटर में एक शख्स की खून से लथपथ लाश मिली है। हत्या से पहले शख्स कुछ लोगों के साथ अपने जन्मदिन की पार्टी करने एक होटला में गया था। वहां से वह स्पा में लौट आया था। मृतक के खिलाफ दुष्कर्म और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं।

मुंबई के वर्ली इलाके में एक स्पा सेंटर के अंदर दो अज्ञात व्यक्तियों ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान गुरु वाघमारे के रूप में हुई है, जो पुलिस का मुखबिर और सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता होने का दावा करता था। अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ दुष्कर्म और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं। 

होटल में पार्टी कर लौटा स्पा

विले पार्ले का निवासी वाघमारे नियमित रूप से वर्ली नाका स्थित स्पा में जाता था और वहां काम करने वाले लोग उसे जानते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वाघमारे मंगलवार शाम को स्पा में गया तो उसकी 21 वर्षीय महिला मित्र और तीन पुरुष मित्रों ने जन्मदिन की पार्टी के लिए कहा, क्योंकि 17 जुलाई को उसका जन्मदिन था। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पांच लोगों का समूह सायन के एक होटल में पार्टी करने गया और वे रात करीब साढ़े 12 बजे स्पा में वापस आए। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद तीन लोग चले गए, जबकि वाघमारे और उसकी महिला मित्र वहीं रुक गए।

 खून से लथपथ मिली लाश

अधिकारी ने बताया कि करीब दो घंटे बाद दो अलग-अलग लोग स्पा में आए और वाघमारे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि रात करीब 2:30 बजे वर्ली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और वाघमारे को खून से लथपथ पाया, उसका गला कटा हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और वाघमारे के चार दोस्तों- महिला और तीन पुरुषों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि वाघमारे के खिलाफ कम से कम 10 मामले दर्ज हैं, जिसमें मुलुंड थाने में दर्ज दुष्कर्म का मामला भी शामिल है।

ગુર્જરભૂમિની ફ્રી ઈ-કોપી દર રવિવારે રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં. Join Gurjarbhoomi’s What’s app Community for regular updates by clicking d link given below…  https://chat.whatsapp.com/Jz0XOUEnFnbGHIncMaqbrw

Home

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us