वायरल वीडियो में दो परिवार के कई लोग आपस में लड़ते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि, लड़ाई के बीच में ही छत टूट जाती है और सभी लोग नीचे गिर जाते हैं। बाद में उन्हें छत का हर्जाना भी भरना पड़ा।
ठाणे-भिवंडी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो भिवंडी परिसर के देवनगर इलाके का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दो परिवार के लोग आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं, तभी अचानक छत फट जाती है और सभी लोग नीचे समा जाते हैं। घटना का वीडियो देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, जब पूरा मामला सामने आया तो हकीकत और भी ज्यादा हैरान करने वाली निकली।
एक महिला ने मोबाइल पर अपने ही परिवार के सदस्य को गाली दी। इसके बाद विवाद शुरू हुआ, जो झगड़े में बदल गया। इसके बाद दोनों परिवार आपस में लड़ने लगे और लड़ते-लड़ते छत पर चले गए। छत टूटी तो सभी लोग नीचे समा गए।

बताया जा रहा है कि घटना भिवंडी के भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक परिसर की है, जो देवनगर के नाम से जाना जाता है। यहां पर महिला ने मोबाइल पर दूसरे परिवार के किसी व्यक्ति को गाली दे दी थी, जिसके चलते एक ही परिवार के दो लोग आपस में भिड़ गए। वीडियो में आप साफ देख सकते है कैसे घर के छज्जे को तोड़ते हुए सभी लोग नीचे गिर जाते हैं। बताया जा रहा है कि जहां ये लोग गिरे हैं, वहां मजदूर काम करते हैं। हालांकि, इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
दोनों मिलकर दे रहे हर्जाना
दो परिवारों की लड़ाई में जो छत टूटी थी, वह मजदूरों की थी। ऐसे में दोनों परिवार के लोग मजदूरों के घर की छत के लिए हर्जाना भर रहे हैं। इस घटना को लेकर पुलिस में कोई मामला भी नहीं दर्ज कराया गया है। हालांकि, मजेदार बात यह है कि झगड़े के बाद दोनों परिवार साथ मिलकर हर्जाना भर रहे हैं।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી દર રવિવારે રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું
https://chat.whatsapp.com/IiegbNAZmfo4K6mATvrZP8
