उल्हासनगर में दो परिवारों के बीच हुए विवाद में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां महिलाओं के साथ बीच सड़क पर मारपीट की गई। महिलाओं के सिर के बाल काटे गए और चप्पलों की माला पहनाकर इलाके में घुमाया गया।
ठाणे से जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के उल्हासनगर क्षेत्र स्थित हड़क माता मंदिर परिसर में महिलाओं के साथ बर्बरता से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं को मंदिर में आने से रोकने पर विवाद शुरू हुआ था, जो अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है। पूरा मामला सेंट्रल पुलिस स्टेशन इलाके का बताया जा रहा है।

मंदिर जाने को लेकर हुआ विवाद
आरोप है कि वाघेरी समाज के कुछ लोगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। जानकारी के अनुसार, पंचायत में कथित तौर पर परिवार को मंदिर जाने से मना किया गया था। इसके बावजूद मंदिर जाने को लेकर विवाद बढ़ गया और दो गुट आमने-सामने आ गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, सिर के बाल काटे गए और चप्पलों की माला पहनाकर इलाके में घुमाया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई।
एक ही समुदाय के थे दोनों पक्ष
उल्हासनगर के एसीपी शैलेश काले ने बताया कि मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। ऐसे में जातिगत विवाद की अफवाहों से बचने की अपील की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું https://chat.whatsapp.com/JBcuZPbs8c13mKBrrfFfga
For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
