शरद पवार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने की एनसीपी की कोशिश अब तक रंग नहीं ला पाई है। ऐसे में आज MVA नेताओं की इस मुद्दे पर फिर बैठक हो सकती है।
MVA का राज्यसभा विवाद चर्चा में है। शरद पवार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने की एनसीपी की कोशिश अबतक नाकाम रही है। आज MVA नेताओं की इस मुद्दे पर फिर बैठक हो सकती है। बता दें कि 5 मार्च नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है इसीलिए आज किसी भी हाल में उम्मीदवार तय करने का प्रयास MVA की तरफ से किया जाएगा।

कल सुप्रिया सुले पहुंची थीं मातोश्री
कल खुद सुप्रिया सुले मातोश्री पहुंची थीं और उन्होंने उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर शरद पवार को उम्मीदवार बनाने की विनती की थी। लेकिन इस बैठक के तत्काल बाद आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर ऐलान कर दिया कि अब तक राज्यसभा उम्मीदवार के मुद्दे पर फैसला नहीं हो पाया है, चर्चा जारी है।
आदित्य के इस बयान से शिवसेना यूबीटी ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि वह आखिरी लम्हे तक राज्यसभा सीट से अपना दावा नहीं छोड़ेंगे, वहीं कांग्रेस समर्थन देने की ऐवज में विधान परिषद की एक सीट मांग रही है लेकिन ठाकरे सेना इसके लिए भी तैयार नहीं है।

Join Gurjarbhoomi Group & get Daily Updates, News & Many more…
ગુર્જરભૂમિ ન્યૂઝપેપરની ફ્રી ઈ-કોપી રેગ્યુલર મેળવવા નીચે આપેલ લીંક પર ક્લિક કરો અને જોડાઓ ગુર્જરભૂમિના whatsapp કમ્યુનિટીમાં અને દરરોજ મેળવો તાજા સમાચાર અને બીજું ઘણું બધું https://chat.whatsapp.com/JBcuZPbs8c13mKBrrfFfga

For more details… Contact 9322529232 / 9324483455
